Breaking News

मुंब्रा में सख्त कार्रवाई से अपराधियों में खौफ, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल शिंदे को जनता का समर्थन

संवाददाता: सैयद समीर हुसैन

मुंब्रा/ठाणे: हाल के दिनों में मुंब्रा पुलिस विभाग लगातार चर्चा में बना हुआ है। ठाणे पुलिस आयुक्तालय के नेतृत्व में मुंब्रा पुलिस ने कई ऐसे कदम उठाए हैं, जिन्हें पहले लगभग नामुमकिन माना जाता था। अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए मुंब्रा पुलिस ने नेताओं की कथित दबंगई और झूठी शिकायतों के माहौल पर भी लगाम लगाने का प्रयास किया है। विशेष रूप से रमज़ान के महीने में भी इस बार पुलिस ने सख्ती बरत ते हुए सड़क किनारे लगने वाले अवैध ठेलों, दुकानों के अस्थायी छप्परों और अतिक्रमण पर कार्रवाई की। आमतौर पर इस महीने में ऐसे मामलों में ढील और कथित वसूली की शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन इस बार मुंब्रा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध वसूली करने वालों पर भी नकेल कसी है। मुंब्रा में हाल ही में हुए फायरिंग के एक मामले में सोशल मीडिया पर चल रही तथाकथित “भाईगिरी” और “दादागिरी” को भी एक कारण माना जा रहा है। कुछ लोग फायरिंग जैसे वीडियो बनाकर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर डालते थे और खुद को प्रभावशाली दिखाने की कोशिश करते थे। मुंब्रा पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगने पर मजबूर कर दिया है। जिन लोगों के सामने वे सोशल मीडिया पर खुद को “हीरो” बताते थे, उन्हीं के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगने की घटनाएं सामने आईं। मुंब्रा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल शिंदे के नेतृत्व में चल रही कार्रवाई को स्थानीय लोगों का समर्थन मिल रहा है। ठाणे के पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे के मार्गदर्शन में मुंब्रा पुलिस द्वारा अपराध, नशे के कारोबार और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुंब्रा जैसे संवेदनशील इलाके को सख्त और ईमानदार अधिकारी की जरूरत है। कई वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक यहां आए, लेकिन कोई भी लंबे समय तक नहीं टिक पाया। वहीं अनिल शिंदे का लगभग दो वर्षों तक मुंब्रा में बने रहना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में कई सकारात्मक कार्य हुए हैं। मुंब्रा के नागरिकों की मांग है कि वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल शिंदे को यहां लंबे समय तक काम करने का अवसर दिया जाए, ताकि इलाके में अपराध और नशे के कारोबार पर पूरी तरह लगाम लग सके। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि अपराध से जुड़े तत्व उनके तबादले की कोशिश कर सकते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ठाणे पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मुंब्रा की जनता की इस मांग पर क्या फैसला लेते हैं,पर इतना तो तय है के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल शिंदे के रहने से अपराधी ड्रग्स माफियाओं और नशेड़ियों के मन में एक भय का माहौल बना हुआ है, क्या अनिल शिंदे को आगे भी मुंब्रा में सेवा देने का मौका मिलेगा या उनका तबादला कर दिया जाएगा।

About NW-Editor

Check Also

*मुंब्रा में सड़क सुरक्षा को लेकर सोशल वर्कर अरशद रिज़वी ने उठाई आवाज़,*

संवाददाता:  सैयद समीर हुसैन (ठाणे)मुंब्रा के एमएम वैली रोड पर चल रहे पाइपलाइन कार्य के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *