फतेहपुर। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के स्वीकृत आवेदनों के लाभार्थियों को सहायता धनराशि वितरित करने संबंधी कार्यक्रम मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार, योगी आदित्यनाथ द्वारा अंबेडकर नगर से किया गया, का सजीव प्रसारण गांधी सभागार कलेक्ट्रेट में प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उ0प्र0 सरकार, अजीत सिंह पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, बिन्दकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी, विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम को देखा व सुना गया एवं मुख्यमंत्री के प्रेरणादायी उद्बोधन को आत्मसात किया गया। प्रभारी मंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2017 के पूर्व किसानों को सहायता व सम्मान देने सम्बन्धी कोई योजना नहीं थी, मुख्यमंत्री ने जो किसान खेती पर निर्भर रहता था और अपने परिवार का जीवन यापन करता था, परन्तु असामयिक मृत्यु के बाद आश्रितों को परिवार की जीविका चलाने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। मुख्यमंत्री उनके दुख दर्द को समझा और मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना चलाकर किसानों के ऐसे परिवारों को सहायता राशि देकर साहस और धैर्य दिया है, जिससे कि आश्रित परिवार भविष्य में आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के भलाई के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है और किसानों को समृद्ध व खुशहाल बना रही है। किसानों को उनकी खेती/किसानी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना चलाकर कृषक भाइयों का उनकी समृद्धि के लिए संबल दिया है। केन्द्र/प्रदेश सरकार सभी क्षेत्रों में सभी वर्गों का बिना भेदभाव के विकास कर रही है। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में आर्थिक सहायता का प्राविधान है जिसमें कृषक की मृत्यु अथवा पूर्ण शारीरिक अक्षमता पर 100 प्रतिशत(रु0 05 लाख), दोनों हाथ, दोनों पैर अथवा दोनों आंख की क्षति पर 100 प्रतिशत(रु0 05 लाख), एक हाथ तथा एक पैर के क्षतिग्रस्त होने पर 100 प्रतिशत (रु0 05लाख), एक हाथ एक पैर एवं एक आंख की क्षति पर 50 प्रतिशत (रु0 2.5 लाख), स्थाई दिव्यांगता 50 प्रतिशत से 100 प्रतिशत के बीच होने पर 50 प्रतिशत (रु0 2.5 लाख), स्थायी दिव्यांगता 25 प्रतिशत से 50 प्रतिशत के बीच होने पर 25 प्रतिशत (रु0 1.25लाख) का प्राविधान है। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत प्रदेश में 11690 आश्रित परिवारों को रु0 561.86 करोड़ की सहायता राशि प्रदान की गई है, के क्रम में जनपद फतेहपुर में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 178 (सदर-78, खागा-46, बिन्दकी-54) आश्रितों को रु0 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि प्रभारी मंत्री एवं उक्त जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतीकात्मक चेक वितरित किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुनील कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी सदर सहित अन्य जनप्रतिनिधियो सहित संबंधित उपस्थित रहे।