किसान मजदूर मोर्चा ने धरना प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

– समस्याएं हल न होने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी

बिंदकी, फतेहपुर। किसान मजदूर मोर्चा ने बैठक करके तहसील तक पैदल चलकर पहुंचे यात्रा के दौरान जमकर नारेबाजी किया तहसील पहुंचकर प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री तथा जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन उप जिला अधिकारी को सौंपा जिसमें समस्याएं हल करने की मांग की गई कहा गया कि यदि समस्याएं हल नहीं की गई तो वह आंदोलन किया जाएगा बिंदकी कस्बे में सोमवार को दिन में करीब 11 बजे विभिन्न समस्याओं को लेकर किसान मजदूर मोर्चा ने प्रदर्शन किया तथा तहसील पहुंचकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री तथा जिलाधिकारी को संबोधित एक तेरह सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौपा। जिसमें कहा गया कि यदि समस्याएं हल नहीं की गई तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। सोमवार को बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहे के समीप किसान मजदूर मोर्चा की कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल के नेतृत्व में बैठक प्रारंभ हुई। बैठक शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही किसान मजदूर मोर्चा के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए अस्पताल रोड तहसील रोड होते हुए तहसील के अंदर पहुंचे और वहां पर भी नारेबाजी किया। किसान मजदूर मोर्चा के लोगों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री तथा जिलाधिकारी को संबोधित 13 सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी बिंदकी सर्वेश कुमार सिंह को दिया। जिसमें मांग की गई की किसान मजदूर आयोग का गठन हो उसे संवैधानिक दर्जा दिया जाए। कहां गया कि केंद्र सरकार ने पशुपालन को कृषि का दर्जा दिया है और हमारे देश में पशुपालन का कार्य महिलाएं करती है तो महिलाओं को भी किसान सम्मान निधि दिया जाए। सरकार ने अपनी घोषणा पत्र में कहा था कि हम किसानों की आय दुगना करेंगे लेकिन किसानों की आय दुगना नहीं हुई है। किसानों को सस्ते रेट में खाद बीज तथा कीटनाशक दवा उपलब्ध कराई जाए। स्वास्थ्य बीमा की धनराशि 5 लाख से बड़ा कर 10 लाख की जाए ताकि लोगों का सही इलाज हो सके। किसानों मजदूरों के बेटे बेटियों को सरकारी नौकरी में आरक्षण दिया जाए। गांव में सफाई कर्मचारी नहीं जाते जिससे गंदगी फैली रहती है अतः सफाई कराई जाए। इस मौके पर किसान मजदूर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल, प्रदेश सचिव महावीर गौतम, मंडल अध्यक्ष सिद्ध गोपाल सोनकर, जिला सचिव प्रियंका पाल, सुनीता देवी कुशवाहा के अलावा महेंद्र उत्तम, शुभम गुप्ता, शिवपूजन गुप्ता, गंगाराम, संपतिया देवी, रेणु देवी, श्रीकांत, चंद्रशेखर कुशवाहा, राम बहादुर कुशवाहा, नीरज, राम सिंह, शिवचरण कुशवाहा, शिवलाल कुशवाहा आदित्य तमाम लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

छाता मिले तो ठेला संचालकों के खिले चेहरे

– रेडक्रास की आजीवन सदस्य आसमा के सहयोग से हुआ वितरण – ठेला संचालक को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *