Breaking News

ढोल-नगाड़ों की गूंज पर महिलाओं ने दिखाई दिवारी की कला, बुंदेली संस्कृति में दिखा नारी शक्ति का दम

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। बुंदेलखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति और पारंपरिक विरासत का अनूठा नजारा गोवर्धन पूजा के अवसर पर बांदा के पद्माकर चौराहे पर देखने को मिला। यहां दिवारी नृत्य की धूम रही। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच महिलाओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ दिवारी खेलकर अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि बुंदेलखंड की पारंपरिक दिवारी कला में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पारंपरिक अंदाज में कदमताल करते हुए महिलाओं ने अपनी शानदार प्रस्तुति से मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उनकी ऊर्जा, तालमेल और उत्साह ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।

दिवारी बुंदेलखंड की पहचान से जुड़ी एक प्राचीन लोकपरंपरा है, जिसे गोवर्धन पूजा और दीपावली के अवसर पर विशेष उत्साह के साथ मनाया जाता है। समय के साथ इस लोककला में महिलाओं की भागीदारी बढ़ना सांस्कृतिक बदलाव और सामाजिक सहभागिता का भी प्रतीक बन रहा है।

महिलाओं की इस प्रस्तुति ने साबित किया कि लोककलाओं और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका भी महत्वपूर्ण है। इस आयोजन के माध्यम से बुंदेली परंपरा के संरक्षण के साथ नारी शक्ति और आत्मविश्वास की झलक भी देखने को मिली।

About NW-Editor

Check Also

परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशकों ने एरियर भुगतान एवं नियमितीकरण हेतु किया नवम महा क्रमिक अनशन

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। उत्तर प्रदेश के परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशक शिक्षकों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *