Breaking News

बागै नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, दो की मौत; तीसरे की तलाश जारी

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। जनपद के कालिंजर थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बागै नदी में नहाने गए तीन किशोर गहरे पानी में डूब गए। इस हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि तीसरे का देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग सका। लापता किशोर की तलाश में पुलिस, गोताखोर और स्थानीय ग्रामीण लगातार जुटे रहे।

जानकारी के अनुसार, नौगवां गांव निवासी अटल बिहारी शर्मा के दो बेटे रिषभ उर्फ रीशू (19) और अंश (16) अपने मौसेरे भाई आशू (20), पुत्र सुशील निवासी गोखिया, थाना अतर्रा के साथ रविवार दोपहर करीब तीन बजे बागै नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान नहाते समय रिषभ अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

रिषभ को संकट में देख उसके छोटे भाई अंश और मौसेरे भाई आशू ने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। हालांकि, पानी की गहराई अधिक होने के कारण तीनों किशोर डूब गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और अपने स्तर पर बचाव कार्य शुरू कर दिया।

सूचना मिलते ही कालिंजर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और स्थानीय तैराकों ने नाव की मदद से नदी में तलाश अभियान चलाया। काफी प्रयासों के बाद रिषभ को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद देर शाम अंश का शव भी बरामद कर लिया गया।

वहीं, तीसरे किशोर आशू की तलाश के लिए पुलिस और गोताखोरों ने अभियान जारी रखा। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

कालिंजर थानाध्यक्ष दारा सिंह ने बताया कि नदी में डूबे दो किशोरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। तीसरे किशोर की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

About NW-Editor

Check Also

दीपावली पर श्याम मोहन धुरिया ने बच्चों को बांटे पटाखे और मिठाई, कंचन पुरवा में बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान, समाजसेवी की पहल की हुई सराहना

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। दीपावली के पावन पर्व पर बांदा के कंचन पुरवा मोहल्ले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *