Breaking News

“कर्नाटक में BJP नेता के बेटे की गुंडागर्दी: फ्री में टोल पार करने से रोका तो टोलकर्मी को पीटा, बोला—‘जानते नहीं मैं कौन हूं!’”

कर्नाटक के विजयपुरा-कलबुर्गी हाइवे पर एक टोल बूथ पर भाजपा नेता के बेटे और उसके दोस्तों ने टोलकर्मी से मारपीट की। टोलकर्मी ने भाजपा नेता के बेटे को फ्री में टोल पार करने देने से मना कर दिया था।आरोपी की पहचान समर्थगौड़ा पाटिल के रूप में हुई है। वह भाजपा नेता और बाबलेश्वर से पूर्व उम्मीदवार विजुगौड़ा पाटिल के बेटा है। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें समर्थगौड़ा और उसके दोस्त एक टोल कर्मचारी के साथ मारपीट और गाली-गलौज करते हुए देखे गए।

पुलिस ने शुक्रवार को वीडियो की पुष्टि की और बताया कि यह घटना गुरुवार को कन्नोली में हुई। पुलिस के अनुसार, समर्थगौड़ा और उनके दोस्त एक कार से विजयपुरा से सिंदगी जा रहे थे। टोल बूथ पर टोलकर्मी संगप्पा ने उन्हें रोका और पैसे देने को कहा। इस पर समर्थगौड़ा गाड़ी से उतरा और टोलकर्मी के केबिन में घुस गया। उसने कहा- तुम जानते नहीं हो कि मैं कौन हूं? मैं विजुगौड़ा पाटिल का बेटा हूं। इस पर टोलकर्मी ने पूछा- कौन विजुगौड़ा?। इसके बाद समर्थगौड़ा और उसके दोस्तों ने उस पर हमला कर दिया।

पूरी घटना 4 विजुअल में देखिए…

इस वीडियो में भाजपा नेता का बेटा कार से उतरकर टोल बूथ के केबिन में घुसता हुआ दिखा।
इस वीडियो में भाजपा नेता का बेटा कार से उतरकर टोल बूथ के केबिन में घुसता हुआ दिखा।
उसके पीछे उसके कुछ दोस्त भी आ गए। अन्य टोलकर्मी भी बीच-बचाव में आए।
उसके पीछे उसके कुछ दोस्त भी आ गए। अन्य टोलकर्मी भी बीच-बचाव में आए।
भाजपा नेता के बेटे ने पहले गाली-गलौज की। फिर टोलकर्मी को थप्पड़ मारने लगा।
भाजपा नेता के बेटे ने पहले गाली-गलौज की। फिर टोलकर्मी को थप्पड़ मारने लगा।
टोलकर्मी की पिटाई के बाद 3-4 आरोपी केबिन से बाहर चले गए।
टोलकर्मी की पिटाई के बाद 3-4 आरोपी केबिन से बाहर चले गए।

पुलिस ने बताया कि टोल बूथ के अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव करके स्थिति को बिगड़ने से रोका। घटना में टोलकर्मी घायल हो गया। उन्हें सिंदगी तालुक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक टोल कर्मचारियों की तरफ से पुलिस को कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।

About NW-Editor

Check Also

“बर्फीले हालात में जवानों ने कंधों पर स्ट्रेचर उठाकर गर्भवती महिला की बचाई जान”

कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के करनाह सेक्टर में आज मानवता की एक मिसाल देखने को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *