Breaking News

प्रॉपर्टी के चलते लखनऊ में सौतले पिता ने बेटी की चाकू गोदकर हत्या ; माँ घायल

लखनऊ: सौतेले पिता ने बेटी की चाकू मारकर हत्या कर दी। वह कोरोना काल में लड़की की विधवा मां के करीब आया और इनके घर में रहने लगा। इसी बात का बेटी विरोध करती थी। वह कहती थी कि यह मेरे पापा का घर है। इस बात पर दोनों के बीच अक्सर नोकझोंक होती रहती थी। लड़की के पिता बीएएमएस डॉक्टर थे। उनकी 2014 में मौत हो गई थी। उसके 6 साल बाद मां एक व्यक्ति के करीब आ गई। दोनों ने 2020 में शादी कर ली, फिर वह आदमी इन्हीं के घर में शिफ्ट हो गया। बेटी को अच्छा नहीं लगता था तो वह ज्यादा वक्त मां के पास रहती जिससे वह आदमी (सौतेला पिता) दूर रहे।

इस बात से सौतेला पिता चिढ़ता था। वह बेटी के हर काम में टोका-टाकी करता रहता था। मां से कहता कि इसे घर से भगा दो। इसके चाल-चलन अच्छे नहीं हैं। सोमवार देर शाम लड़की मोबाइल फोन चला रही थी। बस उसे मौका मिला झगड़ने का। उसने कहा- तुम किस लड़के से बात कर रही हो? और उस पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी।घटना महानगर के विज्ञानपुरी कॉलोनी की है। यहां रेखा राजपूत अपनी बेटी सिमरन और दूसरे पति विनोद पांडेय के साथ रहती हैं। विनोद और सिमरन में अक्सर लड़ाई होती थी। विनोद ने सोमवार शाम सिमरन को चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। सिमरन एमिटी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही थी।

चचेरे भाई संदीप ने बताया: मेरे चाचा जागेश राजपूत की मौत 2014 में हो गई थी। इसके बाद मेरी चाची रेखा राजपूत ने विकास पांडेय से दूसरी शादी कर ली। विकास करीब एक साल से मेरी चाची और बहन के साथ ही मकान में शिफ्ट हो गया था। बहन सिमरन इस शादी का विरोध करती थी। इसके चलते विकास और सिमरन में अक्सर विवाद होता रहता था।

मां बोली- बेटी को घर से निकालने का दबाव बनाते थे

मृतका की मां रेखा ने मीडिया से बातचीत में बताया था कि शादी के कुछ दिन बाद से विकास बेटी सिमरन को घर से निकाल देने का दबाव बनाता था। यह घर बेटी का भी है तो उसे कैसे निकाला जा सकता है। मैंने विकास से कह दिया था कि यह घर सिमरन का भी है। वह इसी घर में रहेगी।

मोबाइल देख रही थी  उसे लगा किसी लड़के से बात कर रही: मां रेखा राजपूत ने बताया- मोबाइल के लिए लड़ाई हुई थी। बेटी मोबाइल पर फोटो देख रही थो विकास को लगा कि वह किसी लड़के से बात कर रही है। इसके बाद विकास चिल्लाते हुए किचन से चाकू निकाल लाया। चाकू-चाकू ही बेटी को मेरी आंखों के सामने मारने लगा। मैं उसे बचाने लगी तो मेरी हथेली में चाकू लग गया।मां ने बताया- जब विकास ने चाकू से उस पर हमला किया तो वह चीखती हुई बाहर भागी। तभी मैं भी वहां आ गई। घर के अंदर पार्किंग एरिया में उसने बेटी पर ताबड़तोड़ वार किया। मैंने उसे पकड़ने की कोशिश की तो मुझ पर भी हमला कर दिया। बीच-बचाव में मेरे हाथ में भी चोट आई है। मां ने बताया कि सिमरन एमिटी यूनिवर्सिटी से बीसीए कर रही थी। 29 जून को यूनिवर्सिटी जाती।

 एक दिन पहले भी हुआ था झगड़ा: रेखा ने बताया कि सिमरन का अपने सौतेले पिता विकास चंद्र पांडेय से अक्सर झगड़ा हो जाता था। विकास सिमरन को बात- बात पर टोकता था। रविवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। उन्होंने किसी तरह बीच-बचाव कर दोनों को शांत करवा दिया था।

सिमरन के पिता जागेश डॉक्टर थे: हत्या के बाद से घर में ताला लटक रहा है। आसपास के लोगों से पूछने पर पता चला कि मृतका के पिता जागेश राजपूत बीएएमएस डॉक्टर थे। उनकी कमाई से ही घर बना। उनकी मौत के बाद कमरे किराए पर उठाकर घर का खर्च चलता था। बेटी समझदार हो गई थी। उसे यह बात अच्छी नहीं लगती थी कि कोई उसके मां के पास रहे।

विकास की रेखा की प्रॉपर्टी पर नजर थी: डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि विरासत को लेकर भी विवाद चल रहा था। सिमरन अक्सर मां रेखा से दूसरी शादी का विरोध करती थी। मकान और अन्य प्रॉपर्टी पर सिमरन का भी हक था। सिमरन अक्सर विकास से कहती थी कि यह मेरे पापा का मकान है। आरोपी विकास को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

जासूसी के शक में दो विदेशी युवतियां लखनऊ में गिरफ्तार, बदला हुआ चेहरा बना रहस्य

लखनऊ : सुशांत गोल्फ सिटी के अर्जुनगंज स्थित ओमेक्स न्यू हजरतगंज अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *