Breaking News

महिला सशक्तिकरण सम्मान समारोह का होगा आयोजन, गुलफिशां खान होंगी सम्मानित

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण सम्मान समारोह का आयोजन 15 मार्च, रविवार को किया जाएगा। यह कार्यक्रम क्वींस पैलेस, हिंद नगर, सेक्टर सी-1, एलडीए, लखनऊ में दोपहर 12 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसी क्रम में न्यूज़ वाणी समाचार पत्र की ब्यूरो चीफ एवं समाजसेविका गुलफिशां खान को भी उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्मश्री सम्मानित भोजपुरी कंठ कोकिला उर्मिला श्रीवास्तव रहेंगी, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित कजरी गायिका हैं। कार्यक्रम का आयोजन पुनीता भटनागर, ब्रांड एंबेसडर – आत्मनिर्भर भारत एवं संस्थापक शिवो शिल्पग्राम द्वारा किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को सम्मान देना तथा समाज में उनकी भूमिका को और अधिक सशक्त बनाना है। आयोजकों ने बताया कि इस समारोह के माध्यम से समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को मंच प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा।

About NW-Editor

Check Also

“हैवान बना पिता: 16 साल की बेटी की बेरहमी से हत्या, शव के टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंके”

लखनऊ: पिछले दिनों राजधानी लखनऊ में गोमतीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से बक्से और बैग में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *