Breaking News

कंपोजिट स्कूल ढोड़ियाही में नए सत्र का शुभारंभ

– बच्चों का रोली चंदन से हुआ टीकाकरण, निकाली रैली
– नए सत्र के शुभारंभ पर जागरूकता रैली निकालते बच्चे।
फतेहपुर। विकास खंड क्षेत्र के कंपोजिट स्कूल ढोड़ियाही में बुधवार को नए शैक्षिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ बड़े उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में बच्चों का रोली-चंदन से टीकाकरण कर उनका स्वागत किया गया, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया। कार्यक्रम के तहत स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत ग्राम प्रधान सुरेंद्र तिवारी एवं एसएमसी अध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में गांव व बस्तियों में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में बच्चों ने हाथों में बैनर और स्लोगन लेकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। विद्यालय में नव प्रवेशी बच्चों को पहले आओ, पहले पाओ योजना के तहत स्कूल बैग वितरित किए गए। बैग पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। साथ ही ग्राम प्रधान द्वारा बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें भी वितरित की गईं। इस दौरान अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें बच्चों की नियमित उपस्थिति और शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका साधना सचान, शिक्षक शाहिद सहित समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

ठगी पीड़ितों का दर्द सुनने धरनास्थल पहुंचे बिंदकी विधायक

– पीड़ितों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, भुगतान की उठाई मांग – धरनास्थल पर पीड़ितों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *