Breaking News

“31 मौतों पर भारत ने जताया शोक, पाकिस्तान के आरोपों को बताया बेबुनियाद— कहा ‘खुद को धोखा दे रहा’”

इस्लामाबाद में 6 फरवरी 2026 को शिया मस्जिद में हुए सुसाइड ब्लास्ट की जांच जारी है, जिसमें अब तक 31 मौतें और 169 घायल हो चुके हैं। पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ ने भारत पर इशारा किया, लेकिन भारत ने इसे ‘बेबुनियाद और निरर्थक’ बताकर खारिज कर दिया। विदेश मंत्रालय ने हमले की निंदा की और शोक जताया। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान को अपने आंतरिक हालात और सामाजिक समस्याओं से ध्यान भटकाने के बजाय उनका गंभीरता से समाधान करना चाहिए। भारत ने कहा कि हर बार घरेलू संकटों के लिए बाहरी ताकतों को जिम्मेदार ठहराना दुर्भाग्यपूर्ण है और भारत इस तरह के सभी आरोपों को सिरे से खारिज करता है।  यह विस्फोट शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान हुआ।

पाकिस्तान पुलिस के अनुसार, यह एक सुनियोजित हमला था और इसकी जांच जारी है। इस घटना में कम से कम 31 लोगों की मौत हुई है, जबकि 150 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर है। पाकिस्तान में यह दुर्लभ हमला है, जो 2023 के पेशावर ब्लास्ट के बाद सबसे बड़ा है। विस्फोट के बाद सामने आए वीडियो और तस्वीरों में मस्जिद के भीतर बिखरा मलबा, टूटे शीशे और खून से सने फर्श दिखाई दिए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल था और लोग मदद के लिए पुकारते नजर आए। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इसे आत्मघाती हमला बताया है। उनका दावा है कि हमलावर ने नमाजियों की आखिरी पंक्ति में खुद को उड़ा लिया। उन्होंने यह भी कहा कि हमलावर का अफगानिस्तान से जुड़ा अतीत रहा है और बिना ठोस सबूत के भारत की ओर इशारा किया, जिसे भारत ने पूरी तरह खारिज कर दिया है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर ने विस्फोट से पहले मस्जिद में मौजूद लोगों पर फायरिंग की। बताया गया कि जब वह मुख्य द्वार पर पहुंचा, तो गार्डों ने उसे रोकने की कोशिश की, जिसके बाद गोलीबारी हुई। इसके बाद वह अंदर घुसा और नमाज के दौरान खुद को उड़ा लिया।

कहां और कब: इस्लामाबाद के दक्षिण-पूर्वी इलाके Tarlai Kalan में Khadija Tul Kubra शिया मस्जिद में शुक्रवार की नमाज (दोपहर करीब 1:30 बजे) के दौरान सुसाइड ब्लास्ट हुआ। हमलावर ने पहले गोलीबारी की, फिर खुद को उड़ा लिया।

हताहत: कम से कम 31 मौतें (इस्लामाबाद डिप्टी कमिश्नर के मुताबिक), 169 घायल, कुछ गंभीर। दृश्यों में खून से लथपथ शव और मलबा दिखा, लोग मदद के लिए चीख रहे थे।

जांच अपडेट: पुलिस ने सुसाइड अटैक कन्फर्म किया। कोई ग्रुप ने जिम्मेदारी नहीं ली, लेकिन Tehrik-i-Taliban Pakistan (TTP) या Islamic State-Khorasan (IS-K) पर शक। आयोजक Allama Basharat Hussain ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की।

 

About NW-Editor

Check Also

“लोकसभा के बाद राज्यसभा में खड़गे और नड्डा के बीच तीखी नोकझोंक से सदन गरमाया”

गुरुवार को राज्यसभा में उस समय गरमागरम माहौल देखने को मिला जब विपक्ष के नेता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *