Breaking News

एपिलेप्सी को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान

 

वाकथान के साथ ही लोगों को किया जाएगा जागरूक

डलमऊ रायबरेली लोगों के बीच मिर्गी एपिलेप्सी को लेकर फैली हुई भ्रांतियां को दूर करने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा जिसके लिए सुबह-वाकथान के साथ ही मिर्गी के रोगियों को उसके उपचार एवं बचाव के तरीके भी बताए जाएंगे रविवार को विश्व मुर्गी दिवस के अवसर पर संकट मोचन मंदिर से लेकर मुराई बाग तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। शनिवार को अंकल जी हेल्थ केयर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें डॉ प्रदीप कुमार एसोसिएट डायरेक्टर न्यूरोलॉजी अपोलो मेडिक्स हॉस्पिटल लखनऊ द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। डॉ प्रदीप ने बताया कि मिर्गी एक स्नायु संबंधी विकार है जिसमें लोगों को बार-बार दौरे पड़ते हैं मस्तिष्क की  लेक्ट्रिकल गतिविधि में जरा देर के लिए आने वाली बाधा दौरे का कारण बनती है यह बीमारी छुआछूत से नहीं फैलती है तथा कोई मानसिक बीमारी नहीं है यह बीमारी सर पर लगी चोट मस्तिष्क आघात मस्तिष्क की रसौली तथा एक दो प्रतिशत आनुवांशिक लक्षणों के कारण होती है इसमें व्यक्ति को बार-बार दौरे आते हैं और कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हो जाती है इसका इलाज संभव है यदि मरीज द्वारा इसका नियमित उपचार किया जाए तो मरीज ठीक हो सकता है लेकिन समाज में इस रोग को लेकर लोगों के प्रति अनेक तरह की भ्रांतियां होती हैं डॉ प्रियंका गुप्ता ने बताया कि छोटे बच्चों में प्रदूषण खान-पान के चलते भी इस रोग का विकार उत्पन्न हो जाता है कार्यक्रम के आयोजक राहुल गुप्ता ने बताया कि मुराई बाग स्थित अंकल जी हेल्थ केयर में इस प्रकार के रोग से संबंधित इलाज की पूरी व्यवस्था है लोगों को रोग से संबंधित जागरूक करने के लिए विश्व मिर्गी दिवस पर वह स्थान एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया है इस मौके पर शीतला प्रसाद गुप्ता अंजली गुप्ता दीप्ति गुप्ता उपस्थित रही।

About NW-Editor

Check Also

नोएडा में iPhone 18 खरीदने में लगी जबरदस्त भीड़, सुबह से कतार में लगे ग्राहक; 2 Pro Max मॉडल लेकर लौटे खरीदार

नोएडा। Apple के नए iPhone 18 सीरीज की बिक्री शुरू होते ही नोएडा के प्रमुख …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *