Breaking News

इंडिगो फ्लाइट रद्द, हालात बेकाबू: कपल रिसेप्शन में डिजिटल शामिल, एयरपोर्ट पर एक पिता की भावुक पुकार वायरल

क्रू मेंबर की कमी का सामना कर रही इंडिगो एयरलाइन ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी है। कई जगह परेशान पैसेंजर्स ने जमकर हंगामा किया। एयरपोर्ट पर सूटकेस के ढेर पड़े हैं। फ्लाइट का इंतजार कर रहे लोगों ने जमीन पर रात गुजारी। फ्लाइट कैंसिल होने के चलते कर्नाटक के हुबली का एक कपल अपने ही रिसेप्शन में ऑनलाइन शामिल हुआ। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक परेशान पिता इंडिगो स्टाफ पर चीखा- सिस्टर, मेरी बेटी को सेनेटरी पैड चाहिए। नीचे से खून गिर रहा है।

10 फोटोज में देखिए, इंडिगो की उड़ानें कैंसिल होने के चलते क्या हालात बने…

छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स और इंडिगो स्टाफ के बीच जमकर बहस हुई।

कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों के सामान और सूटकेस का ढेर लगा हुआ है।

कर्नाटक के बेंगलुरु एयरपोर्ट के काउंटर पर यात्रियों की लंबी कतारें लगी हैं।

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल पर गुरुवार को हजारों सूटकेस पड़े देखे गए।

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्री इंडिगो काउंटर पर लंबी कतारों में खड़े रहे।

दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री सुरक्षाबल के साथ धक्का-मुक्की करते देखे गए।

छत्तीसगढ़ के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में कई यात्रियों ने जमीन पर लेटकर रात गुजारी।

देश के कई एयरपोर्ट से एयरलाइन कर्मचारियों और पैसेंजर्स के बीच में झड़प के वीडियो सामने आ रहे हैं।

एक वायरल वीडियो में एक शख्स इंडिगो स्टाफ पर चिल्लाता कहता है- मेरी बेटी को सेनेटरी पैड चाहिए। नीचे से खून गिर रहा है।

कर्नाटक में फ्लाइट कैंसिल होने के चलते हुबली का एक कपल अपने ही रिसेप्शन में ऑनलाइन शामिल हुआ।

About NW-Editor

Check Also

“बर्फीले हालात में जवानों ने कंधों पर स्ट्रेचर उठाकर गर्भवती महिला की बचाई जान”

कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के करनाह सेक्टर में आज मानवता की एक मिसाल देखने को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *