Breaking News

“इंडिगो का हवाई जाम: छठे दिन 350+ उड़ान रद्द, रिफंड के लिए सरकार ने दिए आदेश”

पिछले 5 दिन से चल रहे इंडिगो संकट के कारण शनिवार को भी 800 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुईं। छठे दिन भी यह सिलसिला जारी है। हालांकि इंडिगो ने दावा किया है कि उसने 95% रूट पर फ्लाइट ऑपरेशन नॉर्मल कर दिया है। एयरलाइन ने कहा कि 138 में से 135 डेस्टिनेशंस पर फ्लाइट ऑपरेट कर रहे हैं। हमें लोगों का भरोसा दोबारा जीतने के लिए काफी वक्त लगेगा। इधर, रविवार को भी इंडिगो की 350 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं। इनमें दिल्ली, चेन्नई, जयपुर, हैदराबाद, भोपाल, मुंबई, त्रिची से जाने वाली फ्लाइट्स शामिल हैं। इससे पहले एयरलाइन ने शुक्रवार को लगभग 1600 फ्लाइट और शनिवार को लगभग 800 फ्लाइट कैंसिल की थीं।

सरकार सख्त- इंडिगो संकट पर जारी किए आदेश-निर्देश

  • कंपनी को पैसे रिफंड करने और कैंसिल या रुकी हुई फ्लाइट्स के लिए पूरा रिफंड प्रोसेस 7 दिसंबर को रात 8 बजे तक पूरा करना होगा। अगले 48 घंटों में पैसेंजर के बैगेज को ट्रेस करके डिलीवर करना होगा।
  • कंपनी के CEO को 24 घंटे में बताना होगा कि पिछले 5 दिन से जारी संकट के चलते कंपनी पर एक्शन क्यों न लिया जाए। जवाब न देने पर DGCA एकतरफा फैसला ले सकेगा।
  • बाकी एयरलाइंस के बढ़ते किराए पर रोक लगाई। हवाई करिया फिक्स किया। अब कोई भी एयरलाइन 500 किमी की दूरी तक 7500 रुपए, 500-1000 किमी तक 12 हजार रुपए से ज्यादा किराया नहीं ले पाएगी।
  • एयरलाइंस अधिकतम किराया 18 हजार रुपए तय किया गया है। हालांकि ये किराया सीमा बिजनेस क्लास के लिए लागू नहीं होगी।

About NW-Editor

Check Also

Murshidabad में बयान से गरमाई सियासत, हुमायूं कबीर के तेवर पर बवाल

पश्चिम बंगाल में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सियासी पारा हाई है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *