Breaking News

मौरम खनन का अंधाधुंध खेल, संगोलीपुर मड़ैयन घाट पर बढ़ी मनमानी

– फसलों की बर्बादी से ग्रामीणों में गहरा रोष
खागा, फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित संगोलीपुर मड़ैयन घाट पर मोरम खनन में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगातार लग रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक घाट संचालकों द्वारा ट्रैक्टरों में खुलेआम ओवरलोड मोरम भरकर भेजा जा रहा है, जिससे सड़कें टूट रहीं और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों ने आगे बताया कि घाट पर हो रहे खनन में भारी मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है, जो नियमों के विपरीत है और नदी के प्राकृतिक प्रवाह को प्रभावित कर रहा है। मशीनों की आवाज से आसपास के क्षेत्रों में कंपन महसूस हो रहा है, जिससे लोग दहशत में हैं। इस खंड पर सबसे बड़ा विवाद किसानों की फसलों को रौंदकर रास्ता निकालने का है। किसानों का आरोप है कि ट्रैक्टरों की आवाजाही के लिए गेहूं, आलू और सरसों की खड़ी फसलों को जबरन जोत दिया गया, जबकि मुआवजा तक नहीं दिया गया। लगातार कई शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से खनन सामग्री ले जा रहे वाहनों का अवैध परिवहन और फसलों को हुए नुकसान की जांच कर खंड के खनन माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते नियंत्रण नहीं किया गया तो क्षेत्र में तनाव और बढ़ सकता है। प्रशासन से उम्मीद है कि वह जल्द हस्तक्षेप कर खनन संचालन की मनमानी पर रोक लगाए। और मोरम घाट पर बढ़ती अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई की जाये।

About NW-Editor

Check Also

रात में सुनाई दीं रहस्यमयी आवाजें… सुबह उजागर हुआ कब्रिस्तान का खौफनाक मंजर

  खंडवा नगर में आसपास के कब्रिस्तान में कब्रें खोदने की सनसनीखेज़ मामला सामने आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *