Breaking News

महाविद्यालय में छात्राओं को दी बीमा सखी योजना की जानकारी

फतेहपुर। डॉ0 भीमराव आंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महाविद्यालय एवं भारतीय जीवन बीमा निगम के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यशाला का आयोजन प्राचार्य प्रो.गुलशन सक्सेना की अध्यक्षता में किया गया। भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारी देशदीपक शुक्ला ने छात्राओं को जानकारी देते हुए कहा कि बीमा सखी योजना भारतीय जीवन बीमा निगम की एक वजीफा योजना है जो विशेष रूप से महिलाओं के लिए है ,जिसकी वजीफा अवधि 3 वर्ष है। यह योजना महिलाओं को बीमा एजेंट बनने के लिए अवसर प्रदान करती है।इसके लिए आवेदन की तिथि पर न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिये। उक्त कार्यक्रम में प्रो. प्रशान्त द्विवेदी, डॉ चारू मिश्रा, रमेश सिंह, डॉ ज्योति, पवन द्विवेदी, रीता सहित समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

About NW-Editor

Check Also

साधन सहकारी समिति कूरा के चुनाव पर कांग्रेसियों ने उठाई उंगली

– लोकतांत्रिक व्यवस्था का बताया खुला अपमान, कार्रवाई की मांग – डीएम को ज्ञापन देने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *