Breaking News

अशोक इंटर कॉलेज साखा में 15 को लगेगा रोजगार मेला

फतेहपुर। अशोक इंटर कॉलेज सांखा में 15 अप्रैल को सुबह 10 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की तकनीकी व गैर तकनीकी प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। ऐसे अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष एवं शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, आईटीआई एवं डिप्लोमाधारी प्रतिभाग कर सकते है। रोजगार के साथ-साथ पॉलिटेक्निक भी कराई जाएगी। इस दौरान 15 हजार रुपए वेतन भी मिलेगा। पॉलिटेक्निक पूर्ण हो जाने के बाद वेतन 25 हजार रुपए सालाना हो जाएगा। अधिक से अधिक रोजगार मेले में पहुंचकर युवा लाभ उठा सकते हैं। यह जानकारी विद्यालय के वरिष्ठ सहायक रवीन्द्र पाल सिंह ने दी।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में खेत के पेड़ पर मिला 38 वर्षीय युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के शिववंश का पुरवा गांव में रविवार को उस समय हड़कंप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *