Breaking News

किसान यूनियन की मासिक बैठक आयोजित

विजयीपुर, फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट की मासिक बैठक में किसानो और मजदूर को होने वाली समस्याओं का खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन दिया और उन्होंने कहा कि इसका तुरंत निदान किया जाए। जो जनिया बाबा नहरपुर से नहर की पट्टी कनपुरवा तक आज तक पूरी सफाई नहीं हुई है इस मार्ग को पूरी सफाई कराई जाए। किसानों को फसल वन रोग व बंदर नष्ट कर रहे हैं इसके निदान दिलाया जाए। ग्राम सभा सैदपुर, तक्कीपुर ,गोदौरा आदि गांव में किसान परेशान है। तक्कीपुर से नहर पट्टी में सरकारी ट्यूबवेल तक रास्ता खराब है इसको तत्काल लगवाया जाए सभी ग्राम सभाओं में ग्राम पंचायत में हर महीने खुली बैठक कराई जाए। ग्राम सभा खासमऊ और ग्राम तक्कीपुर कटारिया में सफाई कर्मी रोड की सफाई कराई जाए। आदि किसानों ने खंड विकास अधिकारी विजयीपुर को ज्ञापन देकर अवगत कराया। और भारतीय किसान यूनियन ने प्रधानमंत्री आवास गरीब तथ्यों को अभी तक नहीं मिला है ना ही सर्वे किया गया है इनका सर्वे किया जाय और आवास व शौचालय दिलाया जाए। जिसमें सुलोचना, मालती, कमला देवी ,रूपरानी ,सुनीता, उर्मिला, रामादेवी, कलावती, सोनिया, ज्ञानमती, मनोज, विमला आदि लोगों को प्रधानमंत्री आवास नहीं मिला है खंड विकास अधिकारी को अवगत कराया कि इनका सर्वे कराकर आवास दिलाया जाए। कोई खंड विकास अधिकारी रत्नाकर त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि आवास के लिए सरकार द्वारा एक माह की डेट बढ़ाई गई है आवास सर्वे में कोई भी लाभार्थी छुटने नहीं पाएगा।

About NW-Editor

Check Also

आरक्षी से बने सब इंस्पेक्टर, एसपी ने सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह

  – एसपी ने माला पहनाकर किया सम्मानित – ईमानदारी, निष्पक्षता व समर्पण से नई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *