Breaking News

फतेहपुर में तालाब में डूबने से 45 वर्षीय सुनील कुमार की मौत, रिश्तेदारी में आए थे युवक

फतेहपुर। बकेवर थाना क्षेत्र के तिवारियापुर गांव में रिश्तेदारी में आए 45 वर्षीय सुनील कुमार की तालाब में डूबने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार कानपुर नगर के नरवल थाना क्षेत्र के शिशुपुर गांव निवासी स्वर्गीय रामकिशुन के पुत्र सुनील कुमार तिवारियापुर गांव में रिश्तेदारी में आए थे। बताया गया कि देर शाम वह गांव के समीप स्थित तालाब के पास पहुंचे। इसी दौरान वह अचानक तालाब में गिर गए और गहरे पानी में चले गए।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों को जानकारी हुई तो उन्होंने सुनील को तलाशने का प्रयास किया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर बकेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए विच्छेदन गृह भेज दिया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे।

घटना के बाद तिवारियापुर गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस की ओर से मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में खेत में काम कर रही महिला को सांप ने डसा, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत

फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के ग्राम बसावनपुर में खेत में काम कर रही 32 वर्षीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *