Breaking News

फतेहपुर में खेत में काम कर रही महिला को सांप ने डसा, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत

फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के ग्राम बसावनपुर में खेत में काम कर रही 32 वर्षीय महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। परिजन महिला को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बसावनपुर गांव निवासी राकेश की पत्नी दिव्या देवी खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। इसकी जानकारी होने पर परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में तालाब में डूबने से 45 वर्षीय सुनील कुमार की मौत, रिश्तेदारी में आए थे युवक

फतेहपुर। बकेवर थाना क्षेत्र के तिवारियापुर गांव में रिश्तेदारी में आए 45 वर्षीय सुनील कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *