फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के ग्राम एकारी में पति से झगड़े के बाद 30 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार एकारी गांव निवासी जितेंद्र की पत्नी बिजमा देवी का किसी बात को लेकर पति से कहासुनी हो गई थी। विवाद के बाद महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका के परिजनों ने पति पर दूसरी महिला से अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए मारपीट करने और जबरन जहर खिलाने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि विवाद के बाद महिला के साथ मारपीट की गई और उसे जबरन जहरीला पदार्थ खिलाया गया।
वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद आरोपों की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
News Wani
