Breaking News

फतेहपुर में चोरी के गैस सिलेंडर बरामद, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

धाता, फतेहपुर। थाना धाता पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर सड़क किनारे गड्ढे में झाड़ियों के बीच छिपाकर रखे गए चार खाली इंडेन गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिलीप कुमार पुत्र कल्लू राम निवासी गाजीपुर और सुमित कुमार पुत्र रोहित कुमार निवासी धुला, थाना धाता के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर सड़क किनारे गड्ढे में झाड़ियों के बीच छिपाकर रखे गए चार खाली गैस सिलेंडर बरामद किए गए।

बरामदगी के आधार पर थाना धाता में मु.अ.सं. 171/2026, धारा 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनुराग मौर्य, उपनिरीक्षक हृदयानंद, कांस्टेबल अरविंद त्रिपाठी, विनीत, टीपू कुमार, रिजर्व कांस्टेबल रितेश पाल और अमन पाठक शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में तालाब में डूबने से 45 वर्षीय सुनील कुमार की मौत, रिश्तेदारी में आए थे युवक

फतेहपुर। बकेवर थाना क्षेत्र के तिवारियापुर गांव में रिश्तेदारी में आए 45 वर्षीय सुनील कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *