Breaking News

फतेहपुर में सैनिक बंधु बैठक: पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर जल्द कार्रवाई का दिया भरोसा

फतेहपुर। सैनिक बंधु की बैठक में पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों से जुड़ी विभिन्न समस्याएं उठाईं। समिति के अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी के नेतृत्व में चार पूर्व सैनिकों ने अपनी-अपनी शिकायतें बैठक में प्रस्तुत कीं।

अध्यक्ष ने संबंधित मामलों में अधिकारियों से वार्ता कर जल्द न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। समिति के अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं को गंभीरता से संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही पुलिस अधिकारियों से मिलकर मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई कराने और पीड़ितों को न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में जागृति तिवारी, फौजी राम सजीवन, फौजी राजेश शुक्ला, कैप्टन राजकुमार सिंह राठौड़ समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में तालाब में डूबने से 45 वर्षीय सुनील कुमार की मौत, रिश्तेदारी में आए थे युवक

फतेहपुर। बकेवर थाना क्षेत्र के तिवारियापुर गांव में रिश्तेदारी में आए 45 वर्षीय सुनील कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *