Breaking News

फतेहपुर में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पीड़ित को वापस मिले 75 हजार रुपये

फतेहपुर। साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित को चांदपुर पुलिस की साइबर टीम ने राहत दिलाते हुए उसके खाते में ठगी के 75 हजार रुपये वापस करा दिए। पुलिस की कार्रवाई के बाद पीड़ित ने राहत की सांस ली।

पुलिस के अनुसार, भिखनपुर निवासी राम सिंह पुत्र नकुल सिंह साइबर फ्रॉड का शिकार हो गए थे। मामले की शिकायत साइबर पोर्टल पर शिकायत संख्या 33102260036226 के माध्यम से दर्ज कराई गई थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए थाना चांदपुर की साइबर टीम ने संबंधित स्तर पर प्रभावी कार्रवाई शुरू की।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक और अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी जाफरगंज के पर्यवेक्षण में साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम में से 75,000 रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दिए।

पुलिस ने लोगों से साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते की जानकारी, एटीएम कार्ड की डिटेल, ओटीपी, यूपीआई पिन या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक पर प्रतिक्रिया देने से पहले उसकी जांच जरूर करें।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बृंदावन राय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सौरभ कुमार पांडेय, कांस्टेबल नरेंद्र सिंह और कांस्टेबल विकास कुमार सिंह शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, परिजनों ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के ग्राम एकारी में पति से झगड़े के बाद 30 वर्षीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *