महोबा। न्यूनतम वेतन वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष पद के लिए महोबा रेंज स्थित वन विश्राम गृह के प्रांगण में अधिवेशन व चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।
इसके बाद 5 राउंड में हुई मतगणना में कुल 126 वोट डाले गए। मतगणना के अंत में शिवनारायण पाल को 76 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी नारायण घोष को 50 वोट प्राप्त हुए। 26 मतों से जीत हासिल करने पर शिवनारायण पाल को महोबा जिला के न्यूनतम वेतन कार्यकारिणी संघ का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया।
जीत के उपरांत चुनाव अधिकारी व प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू कुशवाहा द्वारा नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष शिवनारायण पाल को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। इसी दौरान संघ के अन्य प्रमुख पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जिसमें जिला मंत्री के रूप में आबिद हुसैन, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष पद पर अरविन्द यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर इरशाद खान तथा कोषाध्यक्ष पद पर भगीरथ यादव निर्विरोध चुने गए।
कार्यक्रम में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश लखनऊ व जिले के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इसमें प्रदेश अध्यक्ष दयाराम यादव, प्रदेश महामंत्री सर्वेश कुमार, प्रदेश महामंत्री महासंघ रामनरेश यादव, संरक्षक छोटेलाल, प्रदेश सलाहकार चन्द्रपाल सिंह तथा जिलाध्यक्ष महेन्द्र प्रताप भदौरिया प्रमुख रूप से शामिल थे। इसके अलावा सिंचाई विभाग से इरशाद खां व चन्द्रभान शर्मा की भी विशेष उपस्थिति रही।
अधिवेशन व चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने में प्रदेश संगठन से नामित चुनाव अधिकारी रामबाबू कुशवाहा के साथ अमित कुमार (वन दरोगा), अतेन्द्र राजपूत (वन रक्षक), कालीप्रसाद तिवारी (वन रक्षक) और पुष्पेन्द्र सिंह (कार्यालय सहायक) का योगदान रहा। इनके साथ ही ललक सिंह, जितेन्द्र सिंह यादव, चन्द्रिका यादव, भानसिंह कुशवाहा एवं रामसिंह कुशवाहा सहित अन्य सहयोगी कर्मचारियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

News Wani