Breaking News

35 हजार बच्चों ने कागज पर उकेरा ‘सपनों का भारत’, किसी ने स्मार्ट क्लास तो किसी ने दिखाई विकास की तस्वीर

फतेहपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर रविवार को जनपद के समस्त परिषदीय उच्च प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा छह से आठ तक के बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को रंगों के जरिए कागज पर उतारते हुए विकसित भारत की तस्वीर पेश की।
प्रतियोगिता में जिलेभर के 35,794 बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों ने ‘विकसित भारत’ के साथ ही विद्यालयों में उपलब्ध स्मार्ट क्लास और खेल सामग्री जैसे विषयों पर अलग-अलग आकर्षक पोस्टर तैयार किए।
किसी बच्चे ने आधुनिक और विकसित भारत की कल्पना को रंगों में उकेरा तो किसी ने तकनीक से लैस स्मार्ट क्लास और विद्यालय में उपलब्ध खेल सुविधाओं को अपनी चित्रकला का विषय बनाया।
विद्यालय स्तर की प्रतियोगिता के बाद अब विकास खंड स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें चयनित प्रतिभाशाली बच्चों को आगे जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के साथ विकसित भारत को लेकर उनकी सोच और कल्पनाओं को चित्रों के माध्यम से सामने लाना है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में तालाब में डूबने से 45 वर्षीय सुनील कुमार की मौत, रिश्तेदारी में आए थे युवक

फतेहपुर। बकेवर थाना क्षेत्र के तिवारियापुर गांव में रिश्तेदारी में आए 45 वर्षीय सुनील कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *