Breaking News

मछली पकड़ने गए मजदूर की तालाब में डूबकर मौत, चार घंटे की तलाश के बाद गोताखोरों ने बरामद किया शव

*सुल्तानपुर घोष/फतेहपुर।* रविवार की दोपहर मछली पकड़ने गए मजदूर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों ने जाल डालकर शव बरामद किया। वहीं शव के बरामद होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

जानकारी के मुताबिक बता दें कि मामला थाना क्षेत्र के आरामपुर बसाई (रामपुर) गांव का है। जहां गांव निवासी शिवराज का 38 वर्षीय पुत्र जियालाल दोपहर के समय गांव के बाहर तालाब में मछली पकड़ने गया था। ग्रामीणों के अनुसार, कांटे में मछली फंसने के बाद मछली काटे को तालाब के गहरे पानी की ओर जाने लगी। मछली को पकड़ने के लिए जियालाल तालाब में कूद गया। तालाब की गहराई अधिक होने के कारण वह पानी में डूब गया। पास मौजूद एक युवक ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तालाब की गहराई अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिली।

 

घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय इजूरा गंगा घाट से गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोरों ने जाल डालकर तालाब में शव की तलाश शुरू की। करीब चार घंटे बाद जियालाल का शव बरामद हो सका।

वहीं शव के बरामद होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में तालाब में डूबने से 45 वर्षीय सुनील कुमार की मौत, रिश्तेदारी में आए थे युवक

फतेहपुर। बकेवर थाना क्षेत्र के तिवारियापुर गांव में रिश्तेदारी में आए 45 वर्षीय सुनील कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *