Breaking News

वाटर सप्लाई स्कीम के संचालन की दी जानकारी

– वाटर एड की ओर से आयोजित हुई कार्यशाला
– कार्यशाला को संबोधित करते नेहरू युवा संगठन टीसी के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद साहू।
फतेहपुर। वाटर एड की ओर से जिला स्तरीय जल स्रोतों के समुदाय स्तर पर संचालन एवं रखरखाव कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले की स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, प्रधानों, पानी समिति के सदस्यों समेत सरकारी अधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यशाला की शुरुआत वाटर एड के जिला समन्वयक आदित्य मिश्र ने प्रतिभागियों को जनपद में पानी के स्रोतों के संचालन व रख-रखाव पर एक प्रस्तुतिकरण के माध्यम से बताया और वाटर एड द्वारा किए जा रहे जल संरक्षण और ऑपरेशन एंड मेंटीनेंस के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में जिले में जल संरक्षण और संचालन एवं रखरखाव पर कार्य कर रहे नमामि गंगे अभियान के जिला परियोजना अधिकारी ज्ञान तिवारी, वन विभाग से रेंजर विवेकानंद गुप्ता ने वन विभाग द्वारा जल संरक्षण में सामुदायिक भागीदारी को रेखांकित किया। कार्यशाला में नेहरू युवा संगठन टीसी के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू ने जनपद के जल स्रोतों और वाटर सप्लाई स्कीम के संचालन और रख-रखाव समेत जल संरक्षण और तालाबों को संरक्षित करने में सामुदायिक प्रतिबद्धता और पानी समिति के कार्य और दायित्वों और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने पर जोर दिया। नमामि गंगे और गंगा समग्र अभियान के ज्ञान तिवारी ने पेयजल की स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए जल स्रोतों के संरक्षण में सामुदायिक भागीदारी का आवाहन करते हुए उपस्थित प्रतिनिधियों से सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करने की ओर गंभीरता से प्रयास करने की जरूरत पर जोर देते हुए अपने विचार व्यक्त किए। कार्यशाला में ग्राम प्रधान, पानी समिति के विभागीय अधिकारियों समेत वाटर एड के दयाली प्रसाद, पंकज, कृष्ण कुमार, मनीषा, राजकुमारी और एमआईएस विवेकानंद ने भी प्रतिभागियों से संवाद किया।

About NW-Editor

Check Also

हादसे के बाद सड़क जाम करना पड़ा भारी, 20 ग्रामीणों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के बसवा पौली रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *