Breaking News

श्रीअन्न व मक्का अनाज के प्रयोग की दी जानकारी

–  किसान गोष्ठी को संबोधित करते वक्ता।
फतेहपुर। बहुआ ब्लाक स्थित सभागार में शनिवार को त्वरित मक्का विकास एवं श्रीअन्न (मिलेट्स) योजना के अंतर्गत किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें विभागीय अधिकारी, कर्मचारियों ने किसानों को मोटे अनाज के प्रयोग व उत्पादन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।  गोष्ठी में विषय वस्तु विशेषज्ञ मोहम्मद निहाल कुरैशी ने पीएम किसान सम्मान निधि के साथ-साथ कृषि यंत्रीकरण के बारे में किसानों को जानकारी दी। मृदा परीक्षण प्रयोगशाला प्रभारी डॉ प्रेमदान लाल ने मृदा परीक्षण व फसलों में पोषक तत्व प्रबंधन के बारे में जानकारी साझा की। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. शिवमंगल सिंह ने उन्नतशील बीजों एवं त्वरित मक्का उत्पादन की तकनीक एवं मोटे अनाज से होने वाले लाभ की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भोजन में मोटे अनाज को शामिल करने से तमाम बीमारियां नजदीक नहीं आती है। कृषि रक्षा प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने फसलों में लगने वाले रोग, कीट व इनसे बचाव के बारे में समझाया। पशु चिकित्साधिकारी डा. धर्मेंद्र राजपूत ने पशुओं में होने वाली बीमारियों, टीकाकरण एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी से किसानों को लाभान्वित किया। सहायक विकास अधिकारी (कृषि) सुशील पाल ने विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी दी। मौके पर खंड विकास अधिकारी जय प्रकाश, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुमित तिवारी, एडीओ पंचायत विष्णु वर्मा, राजकीय कृषि गोदाम प्रभारी धर्मेंद्र राजपूत, प्रविधिक सहायक रामू गौतम, स्वादेश कुमार, रामखेलावन, विनीत प्रजापति, अजेय प्रताप सिंह, विनीत कुमार, बीटीएम महेंद्र सिंह तोमर, एटीएम रणवीर सिंह, अनिरुद्ध सिंह, नीरज यादव समेत ओम प्रकाश, अश्वनी पटेल, बबलू सिंह गंगाराम भी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

साधन सहकारी समिति कूरा के चुनाव पर कांग्रेसियों ने उठाई उंगली

– लोकतांत्रिक व्यवस्था का बताया खुला अपमान, कार्रवाई की मांग – डीएम को ज्ञापन देने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *