Breaking News

जगन्नाथपुर में उत्साह के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

– अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्साह से लबरेज महिलाएं।
फतेहपुर। निशान वेलफेयर सोसाइटी की टीम ने जगन्नाथपुर क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम में संस्था के सभी टीम सदस्य शामिल हुए। बड़ी संख्या में किशोरियों व महिलाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं व किशोरियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व और इसके इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि महिला दिवस की शुरुआत महिलाओं के अधिकार, समानता और सम्मान के लिए हुए आंदोलनों से हुई थी। महिलाओं को प्रेरित करने के लिए रानी लक्ष्मीबाई, सावित्रीबाई फुले और मदर टेरेसा जैसी महान महिलाओं के जीवन से उदाहरण प्रस्तुत किए गए। जिन्होंने अपने साहस, शिक्षा और सेवा से समाज में एक मिसाल कायम की। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम से उन्हें यह एहसास हुआ कि महिलाएं भी समाज में उतनी ही महत्वपूर्ण और सम्मानित हैं, और महिला दिवस वास्तव में उनके सम्मान और अधिकारों का प्रतीक है। साथ ही किशोरियों को शिक्षा के महत्व के बारे में समझाते हुए कहा गया कि यदि जानकारी से वे पढ़-लिखकर आगे बढ़ती हैं और अपने गांव तथा परिवार का नाम रोशन करती हैं, तो यह हमारे लिए अत्यंत गर्व और खुशी की बात होगी। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं और किशोरियों ने शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया।

About NW-Editor

Check Also

सनातन धर्म जागरण व होली महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा

– आचार्यकुलम् की बैठक में शहरवासियों से सहयोग की अपील – बैठक कर विचार-विमर्श करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *