Breaking News

युद्ध की आग में कूदा ईरान, खामेनेई ने इजरायल को दी खुली चेतावनी, मौत का आंकड़ा 600 के करीब पहुंचा

 

इजरायल के साथ जारी जंग के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि “महान हैदर के नाम पर, लड़ाई शुरू हो गई है.” हैदर अक्सर अली के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला नाम है, जिन्हें शिया मुसलमान पैगंबर मोहम्मद का पहला इमाम और उत्तराधिकारी मानते हैं.  ईरान के सुप्रीम लीडर ने अपने अंग्रेजी भाषा के एक्स अकाउंट पर भी एक पोस्ट डाला है. खामेनेई ने लिखा है, “हमें आतंकवादी ज़ायोनी शासन को कड़ी प्रतिक्रिया देनी चाहिए. हम जायोनीवादियों पर कोई दया नहीं दिखाएंगे.”

इजरायल-ईरान युद्ध छठे दिन में प्रवेश, ट्रंप ने ईरान से ‘बिना शर्त सरेंडर’ करने को कहा

ईरान और इजरायल ने बुधवार को भी एक-दूसरे पर नए मिसाइल हमले किए. ईरान ने दावा किया है कि उसने इजरायल की राजधानी तेल अवीव पर अपने हाइपरसोनिक मिसाइल फतेह-1 चलाया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान से बिना शर्त सरेंडर करने की चेतावनी देने के बावजूद दोनों के बीच हवाई युद्ध छठे दिन में प्रवेश कर गया है. इज़रायली सेना ने कहा कि बुधवार सुबह के पहले दो घंटों में ईरानी मिसाइलों की दो बौछारें इजरायल की ओर दागी गईं. तेल अवीव में धमाके सुने गए. ट्रंप ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर चेतावनी दी कि अमेरिका का धैर्य जवाब दे रहा है.

उन्होंने कहा कि ईरान के सुप्रीम लीडर को “फिलहाल” मारने का कोई इरादा नहीं था, लेकिन उनकी टिप्पणियों ने ईरान के प्रति अधिक आक्रामक रुख का सुझाव दिया क्योंकि वह इस बात पर विचार कर रहे थे कि क्या अमेरिका की भागीदारी को गहरा किया जाए. उन्होंने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का जिक्र करते हुए ट्रुथ सोशल पर लिखा, “हमें ठीक-ठीक पता है कि तथाकथित ‘सुप्रीम लीडर’ कहां छिपा है.” “हम उन्हें मार नहीं रहे, कम से कम अभी तो नहीं… हमारा धैर्य जवाब दे रहा है.”

हालांकि इससे इजराइल को कितना नुकसान पहुंचा है, इसकी कोई सूचना नहीं है। इस बीच वॉशिंगटन स्थित एक ह्यूमनराइट्स ग्रुप ने दावा किया है कि ईरान में मौत का आंकड़ा अब 585 हो चुका है। जबकि 1,326 लोग घायल हुए हैं। ईरान की सरकार ने अब तक मौतों की पूरी जानकारी साझा नहीं की है। आखिरी बार ईरान ने सोमवार को हताहतों की जानकारी शेयर की थी। सरकार के मुताबिक इस लड़ाई 224 ईरानी मारे गए हैं, जबकि 1,277 घायल हुए हैं।

तीन मिनट बाद ट्रंप ने पोस्ट किया, “बिना शर्त सरेंडर!”

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रंप ने मंगलवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की.

About NW-Editor

Check Also

“ट्रंप की दो टूक: ‘ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे, चाहे वे लौटें या नहीं’”

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान में हुए युद्धविराम वार्ता के नाकाम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *