Breaking News

अमेरिका-इज़राइल की बमबारी से दहला ईरान, तेल डिपो-रिफाइनरियां आग की चपेट में

मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के 9वें दिन ईरान भयंकर हमलों से दहल गया। इजरायल और अमेरिका ने बीती रात ईरान के तेल भंडार को निशान बनाया। पूरी रात तेल डिपो और रिफाइनरियों पर बम बसराए, जिससे उनमें भीषण आग लग गई। दोनों देशों ने ईरान के करीब 30 फ्यूल टैंकों को निशान बनाया। ताजा हमलों में ईरान ने करीब 20 लोगों की मौत होने का दावा किया है। सबसे ज्यादा नुकसान राजधानी तेहरान में तेल रिफाइनरियों को हुआ है।

ईरान के तेल और पानी पर हमला किया

अमेरिका ने बीते दिन दावा किया था कि ईरान पर आज रात अब तक का सबसे बड़ा हमला होगा। इस दावे को बीती रात ही सच कर दिखाया गया। अमेरिका और इजरायल ने मिलकर पहले ईरान के केशम द्वीप पर खारे पानी को मीठा करने वाले एक प्लांट पर हमला किया और फिर देररात तेहरान समेत कई शहरों में तेल डिपो पर बम बरसाए। यानी अब ईरान के तेल और पानी पर हमला किया जा रहा है, जो ईरान की ताकत और कमजोरी दोनों हैं। अमेरिका-इजरायल ने दोनों को हिट किया।

ईरान के 30 गांवों में जलसंकट गहराया

बता दें कि ईरान ने अमेरिका पर ताजे पानी के प्लांट पर हमला करने का आरोप लगाया है। इस हमले से द्वीप के करीब 30 गांवों में पानी की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो गई है, जिससे हजारों लोगों को जलसंकट का सामना करना पड़ रहा है। केशम द्वीप फारस की खाड़ी में ईरान का सबसे बड़ा द्वीप है, जो अपनी बंदरगाह और पर्यटन के लिए जाना जाता है। इस द्वीप पर बना डिसेलिनेशन प्लांट समुद्री जल को शुद्ध करके द्वीप की आबादी और आस-पास के गांवों को पीने का पानी उपलब्ध कराता है।

विदेश मंत्री की अजाम भुगतने की धमकी

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अमेरिका ने ईरान की लाइफलाइन पर हमला किया है और यह अब तक का सबसे खतरनाक कदम है, जो अमेरिका ने उठाया है। अमेरिका ने ईरान के बुनियादी ढांचे पर हमला करके गलत मिसाल कायम की है। उन्होंने चेतावनी दी कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप को इस हमले की कीमत चुकानीी होगी। हालांकि अमेरिका ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन ईरान बीती रात हुए हमले से भड़का हुआ है।

अमेरिका-ईरान दोनों की एक दूजे को धमकी

बता दें कि बीते दिन राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि ईरान हार मार ले और बिना कोई शर्त रखे सरेंडर कर दे। उसके बाद ही ईरान के साथ कोई समझौता होगा। या तो ईरान सरेंडर करे, नहीं तो ईरान को इतना तबाह कर देंगे कि वह लड़ना तो दूर खड़े होने लायक नहीं बचेगा। इस धमकी के पलटवार में ईरान ने धमकी दी कि हिम्मत है तो अपने जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से क्रॉस करके दिखाए, समुद्र में डुबो देगे और अमेरिका उन्हें कहीं से भी बचा नहीं पाएगा।

About NW-Editor

Check Also

अमेरिका का बड़ा दावा: पनडुब्बी से हमले में ईरान का युद्धपोत डूबा, 87 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप के रक्षा मंत्री का ऐलान

वॉशिंगटन: अमेरकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बताया है कि हिंद महासागर में ईरानी युद्धपोत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *