Breaking News

“कलयुगी बेटों का खौफनाक करतूत: पिता को नहर में फेंककर की हत्या, गुस्से का कारण आया सामने”

जबलपुर: जिले के मझगवां थाना क्षेत्र के ग्राम अगरिया से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। कलयुगी बेटों ने बेरहमी से रिश्तों का कत्ल कर दिया। दो सगे बेटों ने पहले पिता के साथ बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद हाथ पीठ के पीछे बांधकर उसे नहर में फेंक दिया। नहर में डूबने के कारण पिता की मौत हो गयी। पुलिस ने आरोपी बेटों को गिरफ्तार कर लिया है।मझगवां थाना प्रभारी हर दयाल सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अगरिया निवासी गिरनी कुमार चक्रवर्ती (55) अक्सर शराब के नशे में पत्नी, बेटी, बेटों के अलावा नाती और बहुओं के साथ भी मारपीट करता था। रविवार की रात को भी वह शराब के नशे में घर पहुंचने के बाद परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर रहा था। इसके बाद बेटों का पिता से विवाद हो गया।

पिता की हरकतों से परेशान होकर बड़े बेटे संतोष चक्रवर्ती (28) और छोटे बेटे अजय चक्रवर्ती (25) ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसके हाथ बांधे और समीप ही बहने वाली नहर के पुल में ले गए। दोनों बेटों ने हाथ बंधे पिता को पुल से नहर में फेंक दिया।वृद्ध का शव मंगलवार को गांव से दस किलोमीटर दूर नहर में उतराते हुए मिला। शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तब चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। पड़ोस में रहने वाले मृतक के भतीजे ने बताया कि मृतक के दोनों बेटे रविवार की रात को हाथ बांधकर चाचा को लेकर जा रहे थे। पूछने पर उसके चचेरे भाइयों ने बताया था कि वह चाचा को सिद्ध बाबा छोड़ने जा रहे हैं।पुलिस ने शक के आधार पर दोनों बेटों को पकड़कर पूछताछ की गई। तब उन्होंने पूरी घटनाक्रम की जानकारी देते हुए अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों बेटों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। बुधवार को उन्हे कोर्ट के सामने पेश किया गया है।

About NW-Editor

Check Also

ईर्ष्या बनी जानलेवा: मोबाइल नंबर देखकर तिलमिलाया प्रेमी, पहले खिलाई मिठाई फिर दी मौत

  मध्य प्रदेश के जबलपुर में गर्लफ्रेंड का दूसरे युवक से बांत करना एक प्रेमी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *