मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी आगामी फिल्म ‘दायरा’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान उस समय नाराज हो गईं, जब पैपराजी ने उन्हें फोटो क्लिक कराने के लिए बार-बार राइट और लेफ्ट जाने को कहा। करीना ने पैपराजी को स्पष्ट रूप से कहा कि उन्होंने हील्स पहन रखी हैं और वह बार-बार इधर-उधर नहीं जा सकतीं।
मुंबई में आयोजित फिल्म के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में करीना कपूर पैपराजी के सामने पोज दे रही थीं। इस दौरान फोटोग्राफर्स लगातार उन्हें अलग-अलग एंगल से तस्वीरें लेने के लिए अपनी जगह बदलने को कह रहे थे। बार-बार दिशा बदलने की हिदायत से करीना असहज हो गईं और उन्होंने पैपराजी को टोक दिया।
करीना ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “कभी इधर, कभी उधर… मैंने हील्स पहनी है।” उनके इस अंदाज से साफ नजर आया कि वह लगातार पोज बदलने और घूमने की बात से परेशान थीं।
हील्स की वजह से बार-बार घूमने में हुई परेशानी
करीना कपूर इवेंट में काफी ग्लैमरस अंदाज में पहुंची थीं। फोटो सेशन के दौरान पैपराजी अलग-अलग एंगल से उनकी तस्वीरें लेना चाहते थे। इसी वजह से उन्हें बार-बार दाएं और बाएं जाने के लिए कहा गया।
हालांकि, हील्स पहनने की वजह से करीना के लिए लगातार अपनी जगह बदलना असहज हो रहा था। उन्होंने इसी परेशानी को लेकर पैपराजी से नाराजगी जताई और ज्यादा घूमने से इनकार कर दिया।
करीना के इस रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में वह पैपराजी को अपनी परेशानी बताते हुए नजर आ रही हैं। उनका बेबाक अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रहा है।
‘दायरा’ में अलग किरदार में नजर आएंगी करीना
करीना कपूर खान जल्द ही फिल्म ‘दायरा’ में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। फिल्म में करीना एक अलग तरह के किरदार में दिखाई देंगी।
फिल्म में उनके साथ साउथ सिनेमा के अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच अभी से उत्सुकता बनी हुई है।
News Wani
