Breaking News

हरदोई में बड़ा हादसा: शादी से लौटते बारातियों की कार खाई में गिरी; 5 की मौत, 7 घायल

 

हरदोई में एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.  यह हादसा मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम भुप्पा पुरवा मोड़ के पास हुआ. यहां पाली थाना क्षेत्र के पतियानीम के रहने वाले नीरज की बारात कुसुमा गांव में गई थी. शादी के बाद अर्टिगा कार सवार पटियानीम के रहने वाले जितेंद्र, आकाश, सिद्धार्थ, रामू, जौहरी और 6 बाकी लोग वापस लौट रहे थे. तभी उनकी कार भुप्पा पुरवा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई. हादसे के बाद सभी घायलों को CHC शाहाबाद में भर्ती कराया गया.

हादसे में जितेंद्र, आकाश, सिद्धार्थ,रामू और जौहरी की मौके पर ही मौत हो गई थी. जबकि 6 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. अब सभी घायलों का इलाज दूसरे अस्पताल में चल रहा है. सभी की हालत नाजुक बनी हुई है. मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है. मौत की खबर जैसे ही परिजनों को लगी तो कोहराम मच गया और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं.

अनुज कुमार मिश्रा ने बताया कि घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है और शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है. शुरुआती जांच के आधार पर हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है. कहा जा रहा है कि कार तेज रफ्तार से चल रही थी. इसी बीच अचानक मोड़ आया तो ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ गया और कार खाई में जा गिरी, जिससे इतना बड़ा हादसा हो गया.

About NW-Editor

Check Also

बेटी के लिए रिश्ता देखने गए बीजेपी कार्यकर्ता की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

  उत्तर प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *