Breaking News

– प्रभु यीशु का जन्मदिन क्रिसमस डे के रूप में धूमधाम से मना

– पूरे दिन चर्च से लेकर घरों तक चला पर्व की बधाई देने का दौर
) गिरजाघर में आयोजित प्रार्थना सभा में भाग लेते इसाई समाज के लोग।
फतेहपुर। प्रभु यीशु का जन्मदिन क्रिसमस डे के रूप में गुरूवार को धूमधाम से मनाया गया। गिरजाघरों में प्रार्थना सभा का आयोजन कर प्रभु यीशु मसीह के बारे में जानकारी दी गई। वहीं सेंटा क्लाज ने भी बच्चों को टाफी, चाकलेट बांटे। देर शाम तक जश्न का माहौल चलता रहा।
शहर के देवीगंज स्थित गिरजाघर में क्रिसमस डे पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक पास्टर डेविड ग्लैडविन की अध्यक्षता में प्रार्थना सभा सम्पन्न हुई। इसके अलावा आराधना एवं प्रवचन भी हुए। बच्चा हो या फिर बूढ़ा, सभी के चेहरे पर पर्व की चमक दिखाई दी। लोगों ने प्रार्थना सभा में प्रभु यीशू मसीह को याद किया। गिरिजाघरों में प्रभू यीशू मसीह की मोहक झांकियां भी सजाई गईं। फादर ने बताया कि संसार में आपसी सदभावना और भाईचारा कायम रखने के लिए ही प्रभु यीशू ने जन्म लिया था। हम सभी को उनके बताए रास्ते चलना चाहिए। उन्होंने समाज में शांति का पैगाम दिया था। इसी तरह से ग्रामीणांचल के जहानाबाद, बिंदकी समेत अन्य स्थानों में भी ईसाई धर्म के लोगों ने जन्मोत्सव मनाते हुए एक दूसरे को बधाई दी।

About NW-Editor

Check Also

खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित

– प्री मेगा शिविर में भाग लेते सचिव अन्य। फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *