संवाददाता: सैयद समीर हुसैन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के गौरवशाली अधिकारी, गवर्न हाउस लखनऊ में तैनात इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और साहित्य कार, गीतकार, लेखनी के माध्यम से देश में नाम रोशन करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री स्वयं इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह को सम्मानित कर चुके हैं। पुलिस सेवा में उल्लेखनीय योगदान और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के चलते उन्हें कई राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।उनकी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशील कार्यशैली ने उन्हें पुलिस विभाग में एक अलग पहचान दिलाई है। स्थानीय जनता भी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह को एक आदर्श अधिकारी और समाजसेवी के रूप में देखती है। कर्तव्यनिष्ठा और लेखनी से पहचान बनाने वाले इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गवर्न हाउस में तैनात इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह आज देशभर में एक आदर्श पुलिस अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। अपने पुलिस कर्तव्यों के साथ-साथ उन्होंने साहित्य और लेखन के क्षेत्र में भी गहरी छाप छोड़ी है। उनकी लगन और मेहनत का ही परिणाम है कि उन्हें अब तक कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। यही नहीं, देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी,राज्यपाल राम नाईक,और मुख्यमंत्री योगी आदितनाथ जैसे सर्वोच्च पदों पर आसीन हस्तियां भी उनके योगदान को सराह चुकी हैं और सम्मानित कर चुकी हैं। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान न केवल अपराध नियंत्रण में मजबूती दिखाई, बल्कि समाज में जागरूकता अभियान, शिक्षा, नारी सुरक्षा और युवा मार्गदर्शन जैसे विषयों पर भी अहम पहल की। उनकी लेखनी में सामाजिक संदेश और सकारात्मक दृष्टिकोण झलकता है। स्थानीय नागरिक बताते हैं कि इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह हमेशा जनता से जुड़कर काम करते हैं। उनकी सादगी और सेवा भावना उन्हें अन्य अधिकारियों से अलग बनाती है। आज इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह का नाम न केवल लखनऊ बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। वह आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। कुलदीप सिंह ने बॉलीवुड फिल्म जगत में भी अपने लिखे गीतों का भी योगदान दिया है।