लखनऊ में शादी के सीजन में गैस सिलेंडर को लेकर होने वाली परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ी राहत दी है. जिस घर में शादी होगी उस परिवार को जरूरत के अनुसार अधिकतम 8 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे. प्रशासन का कहना है कि शादी के दौरान खाना पकाने में किसी भी परिवार को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी. शुक्रवार को एडीएम आपूर्ति ज्योति गौतम और जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह के कार्यालय में आवेदकों की भारी भीड़ देखने को मिली. केवल दो दिनों में करीब 250 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इनमें से लगभग 100 आवेदन एडीएम कार्यालय में और 150 आवेदन जिला पूर्ति अधिकारी के पास जमा हुए हैं.

News Wani