Breaking News

धूमधाम से मनाई महाराणा प्रताप की जयंती

 

विजयीपुर, फतेहपुर। विजयीपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम एकौरा स्थित विजय प्रताप शिमला कॉलेज में महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की आयोजन विजय प्रताप सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं अध्यक्षता उमेश सिंह तोमर ने की पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्होंने बताया महाराणा प्रताप हमारे देश के लोकनायक और शौर्य गाथा के प्रतीक माने जाते हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि हमारे देश के लोकनायक और शौर्य गाथा के प्रतीक के रूप में महाराणा प्रताप जाने जाते हैं। किस तरह से महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया निश्चित रूप से सभी लोग बधाई के पात्र हैं। महाराणा प्रताप ने देश के लिए लड़ाई लड़ी थी। विषम परिस्थितियों के बावजूद भी उन्होंने कभी मुगलों की अधीनता को स्वीकार नहीं किया था। महाराणा प्रताप अतुल्य बलिदान देने वाले योद्धा थे। आज उसी तरह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।आतंकवाद और मुगलों के खिलाफ लड़ाई में सभी लोग देश के साथ हैं। इस अवसर पर पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह, उमेश सिंह तोमर उत्तर प्रदेश अध्यक्ष फूड मर्चेंट एसोसिएशन ,विजय प्रताप सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य, रोहित सिंह तोमर, छोटू सिंह परिहार, रन्नों देवी साहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

आप के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत

– धर्म व जाति की राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करती है आप: श्रीराम – …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *