Breaking News

धर्मांतरण के प्रयास में 4 आरोपी गिरफ्तार, गुलरिहा पुलिस की कार्रवाई

गोरखपुर। गुलरिहा थाना क्षेत्र में धर्मांतरण कराने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया गिरफ्तार आरोपियों में तीन पुरुष और एक महिला शामिल हैं।
यह कार्रवाई एस एसपी डा0 कौस्तुभ के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में व पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष गुलरिहा की टीम ने आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अमित सिंह (निवासी परवरपार, कुशीनगर, वर्तमान पता गोरखनाथ), विक्की कुमार (निवासी सरहरी, गुलरिहा), कन्हैया यादव (निवासी पीपीगंज) तथा रीता देवी (निवासी परवरपार, कुशीनगर, वर्तमान पता गोरखनाथ) शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ थाना गुलरिहा में मु0अ0सं0 231/26 के तहत धारा 3/5 उत्तर प्रदेश धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

About NW-Editor

Check Also

जमीनी रंजिश में सरेआम ऑटो चालक को लाठी-डंडों से पीटा, अपनों पर ही घर का चिराग बुझाने का आरोप

गोरखपुर जिले के उरुवा थाना क्षेत्र के ढखवा गांव में शनिवार रात जमीनी विवाद को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *