संगठन विस्तार और युवाओं को जोड़ने की मिली जिम्मेदारी, 28 सितंबर को रानीडीहा चौराहे पर धरना-प्रदर्शन का आह्वान
चौरीचौरा। विश्व हिंदू कल्याण परिषद के राष्ट्रीय संयोजक करुणेश पांडेय ने गोरखपुर जनपद के गगहा थाना क्षेत्र निवासी शशांक शुक्ला को संगठन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रीय संयोजक करुणेश पांडेय ने कहा कि शशांक शुक्ला के नेतृत्व में जनपद में संगठन को और मजबूत एवं सक्रिय बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हिंदू समाज से जुड़े विषयों के साथ सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने शशांक शुक्ला से जिले में संगठन का विस्तार करने, युवाओं को जोड़ने तथा विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों को गति देने का आह्वान किया।
28 सितंबर को रानीडीहा चौराहे पर धरना-प्रदर्शन
करुणेश पांडेय ने बताया कि रानीडीहा चौराहे पर भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित करने एवं चौक निर्माण की मांग को लेकर विश्व हिंदू कल्याण परिषद की ओर से 28 सितंबर को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से इसमें शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि संगठन अपनी मांग प्रशासन के समक्ष शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से रखेगा।

News Wani