बैरक, रसोई व अस्पताल की व्यवस्थाएं परखीं; गरीब बंदियों को निःशुल्क कानूनी सहायता और जमानत के लिए दिए निर्देश
महोबा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सिविल जज सीनियर डिविजन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जिला सचिव हरिहर गुप्ता ने जिला उपकारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान उन्होंने बंदियों की समस्याओं को सुना और उनके प्रार्थना पत्रों के संबन्ध में उपकारागार के जेलर को निराकरण कराए जाने के निर्देश दिए। जज ने न्यायिक अधिकारियों के साथ उपकारागार के बैरकों, रसोई व परिसर की सफाई पर नजर डालते हुए और बेहतर व्यवस्था कराए जाने पर जोर दिया साथ अस्तपाल में भर्ती बंदी मरीजों से स्वास्थ्य संबन्धी जानकारी हासिल की।
निरीक्षण दौरान जिला उपकारागार में निरूद्ध बंदियों की समस्याओं को सुना। बंदीे दीपू, घनश्याम, दयाराम, सुमित व आशीष ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया, तत्पश्चात सचिव ने जेल प्रशासन को जल्द से जल्द समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देश दिए। निरीक्षण दौरान न्यायिक अधिकारियों ने उपकारागार के अस्पताल मे भर्ती बंदियों से बात की और स्वास्थ्य सेवा संबन्धी जानकारी हासिल कर संबन्धित को बेहतर सेवा उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण दौरान जेलर ने बताया गया कि उपकारागार मे कुल 347 बंदी निरूद्ध है और सुबह के समय बन्दियांे को नास्ते मे चाय, गुड़, चना दिया गया था और भोजन के लिए अरहर की दाल, रोटी, आलू, भिंडी की सब्जी तैयार की गयी है। जज ने उपकारागार का निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए जाने के निर्देश दिए।
सिविल जज सीनियर डिविजन ने निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने, आदि समस्याओं की सुनवाई सुनिश्चित करते हुये, जेल के बंदियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पात्र बंदियों के विधिक सहायता प्रदान किये जाने के लिए सदैव तत्पर हैं। सचिव ने कुछ बन्दियांे के जमानत प्रार्थना पत्र न्यायालयों मे प्रस्तुत करने के लिए निर्देश दिये और जो बंदी अत्यन्त गरीब है, अपना निजी अधिवक्ता नियुक्त नहीं कर सकते, उन्हे निःशुल्क लीगल एड डिफंेस काउन्सिल नियुक्त करने के लिए कहा गया। । इसके साथ ही सचिव श्री हरिहर गुप्ता द्वारा जेल मे बंदियों की समस्याओं को सुना गया। इस मौके पर लीगल एड डिफेंस काउसिंल सिस्टम के चीफ रामअवतार सिंह, डिप्टी चीफ रामनरेश नरेश यादव, असिस्टेंट हरेन्द्र मिश्रा, योगेन्द्र सिंह व जेलर प्रिय कुमार मिश्र सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे ।
News Wani
