Breaking News

महोबा कलेक्ट्रेट में डीएम प्रभास कुमार का औचक निरीक्षण, साफ-सफाई और लंबित मामलों के निस्तारण पर जोर

महोबा नवागत जिलाधिकारी प्रभास कुमार ने कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण।
नवागत डीएम प्रभास कुमार ने आज कलेक्ट्रेट का निरीक्षण कर विभिन्न कार्यालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न पटलों एवं, संयुक्त कार्यालय, संग्रह अनुभाग, दैवीय आपदा, ई गवर्नेंस सेल, भूलेख कार्यालय, श्रम प्रवर्तन अधिकारी कार्यालय, अभिलेखागार राजस्व एवं फौजदारी, चकबंदी कार्यालय, खाद्य एवं विपणन कार्यालय आदि कार्यालयों का भ्रमण करते हुए कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव तथा साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यालयों में साफ-सफाई एवं अभिलेखों का व्यवस्थित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विभिन्न पटलों पर लंबित प्रकरणों एवं पत्रावलियों की जानकारी लेते हुए शासन एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कहा कि जनसामान्य की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए।
उन्होंने कार्यालयों में आने वाले आमजन के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व इन्द्र नंदन सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे सूर्यकान्त त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

जिला उद्योग व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन, UPI ट्रांजेक्शन पर MDR लागू करने के निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग

महोबा। जिला उद्योग व्यापार मंडल महोबा ने 15 अक्टूबर 2026 से 2000 रु से अधिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *