Breaking News

महोबा में गणेश प्रतिमाओं का भावपूर्ण विसर्जन, जयकारों से गूंजे कीरत सागर समेत सरोवर, हवन-पूजन और भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

महोबा। शहर के तिराहों, चैराहों, मोहल्लों और घरों की रौनक बढ़ाने के बाद गणपति को हवन पूजन कर विदाई दी। श्रद्धालु ट्रैक्टरों, ईरिक्शा, लोडर वाहनों और अपने सिर पर गणेश प्रतिमा रखकर विसर्जन के लिए पैदल सरोवर पहुंचे। भक्त डीजो में बज रहे धार्मिक व गणेशजी पर आधारित गीतों में उछलते कूदते भक्ती में डूबे दिखे साथ ही गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आना कामना के साथ ऐतिहासिक कीरत सागर सरोवर, बीजानगर सरोवर सहित अन्य तालाबों में श्रद्धा भाव के साथ भगवान की आरती पूजन करने के बाद विसर्जन किया गया।
सुबह से ही गणेश पंडाल समितियों ने विसर्जन को लेकर तैयार शुरू कर दी गई। पंडालों में विराजमान गणेशजी की सुबह आरती हुई, जिसमें आसपास के श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव के साथ आरती कर सुख संवृद्धि की प्रार्थनाएं की। आरती के बाद प्रसाद वितरण कर समितियों के लोग भंडारे की तैयारियां जुट गए और दोपहर तक पूड़ी सब्जी व अन्य व्यंजन तैयार हुए। दोपहर बाद गणेश पंडालों में हवल पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें पंडितों ने मंत्रोच्चारण के साथ पूर्ण आहुति दी गई। हवन पूजन में महिला पुरुषों के साथ साथ बच्चों की खासी भीड़ नजर आई। शहर में एक साथ कई जगह हवन पूजन होने के कारण वातावरण भक्तिमय हो गया। वहां से गुजरने वाले लोग भी गणेश प्रतिमा को देखकर श्रद्धाभाव से सिर छुकाकर आर्शीवाद प्राप्त करते दिखे। हवन पूजन के बाद भंडारे का आयोजन शुरु हुआ, जिसमें लोगों ने बैठकर प्रसाद ग्रहण किया साथ ही प्रसाद के पैकेट अपने अपने घर ले गए। गरीब वर्ग के लोगों अपने परिवारों सहित भंडारे के आयोजन में पहुंच जहां पर समिति ने उनको भी बैठाकर आदर के साथ भोजन कराया।
दोपहर से शाम तक भंडारे में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, वहीं समिति ने गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन को ले जाने के लिए वाहनों को सजाया गया और शाम से गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन करने का सिलसिला शुरु हुआ। शहर के तहसील चैराहा हनुमान मंदिर, मोहल्ला पठानपुरा, शुक्लानापुरा, सुभाष चैकी, गांधीनगर, मगरियापुरा, सहित तमाम चैराहो व मोहल्लों पर बनाए गए गणेश पंडाल और घरों में विराजमान गणपति को विसर्जन के लिए यात्रा निकाली। विसर्जन दौरान भक्त डीजे की धुन पर गुलाल उड़ाते चल रहे थे पीछे पीछे महिलाओं की भीड़ भी जयकारे लगाती हुई पैदल चल रही थी। शहर के कीरत सागर व अन्य सरोवरों में नम आंखों के साथ गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन किया गया। गणेश प्रतिमा के विजर्सन कार्यक्रम में पुलिस कर्मचारी की तैनाती की गई, जो विसर्जन स्थल तक अपनी ड्यूटी को अंजाम देते दिखाई दिए।

About NW-Editor

Check Also

जिला उद्योग व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन, UPI ट्रांजेक्शन पर MDR लागू करने के निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग

महोबा। जिला उद्योग व्यापार मंडल महोबा ने 15 अक्टूबर 2026 से 2000 रु से अधिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *