Breaking News

महर्षि के बच्चों ने पृथ्वी बचाओ भविष्य बचाओ का दिया संदेश

फतेहपुर। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली से सम्बद्ध महर्षि विद्या मन्दिर सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण कर जल की एक एक बूँद बचाने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, वन व वन्य जीवों की रक्षा करने ईको फ्रेन्डली वातावरण बनाने का संकल्प प्रार्थना सभा के दौरान लिया। जूनियर वर्ग के बच्चों ने हमारी शक्ति हमारा ग्रह विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस विश्व के 190 देशों में मनाया जाता है। इसे मनाने का मुख्य आशय पर्यावरण और पृथ्वी संरक्षण के प्रति लोगो को जागरूक करना है। उन्होंने बच्चों से अपनी छतों पर गौरैयों के लिए पानी और उन्हें अन्न देने के लिए प्रेरित किया। इससे विलुप्त होती गौरैयों की प्रजाति बच सकेगी और पर्यावरण संरक्षण को मी बल मिलेगा। अन्न, जल, वायु व जीवन प्रदान करने वाली जगत कल्याणी माँ वसुंधरा आज प्रदूषण के दंश को झेल रही है। हमें सृष्टि को बचाने के लिए धरा को बचाना ही होगा। यह कार्यक्रम विद्यालय के ईको क्लब द्वारा आयोजित किया गया।

About NW-Editor

Check Also

वृद्धाश्रम में रोजगार की पहल, बुजुर्ग बने आत्मनिर्भर

– अगरबत्ती-मोमबत्ती से आत्मनिर्भरता की राह पर वृद्ध – स्टालों का अवलोकन करते पूर्व विधायक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *