– लेफ्टिनेंट जनरल का हासिल किया प्रशस्ति पत्र व मेडल
– प्रशस्ति पत्र व मेडल हासिल करते छात्र अभिनव।
फतेहपुर। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली से संबद्ध महर्षि विद्या मन्दिर सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल के कक्षा दस के छात्र मास्टर अभिनव सिंह को 60 यूपी एनसीसी बटालियन द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 26 जनवरी को नई दिल्ली की गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के लिए चयनित किया गया था। वहां भारत के सभी राज्यों के एनसीसी छात्रों के बीच अनेक प्रतियोगिताएं हुई जिसमें अभिनव सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लेफ्टिनेंट जनरल का प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्राप्त किया। अभिनव की इस सफलता पर एनसीसी शिक्षक रोहित दत्त, बिपिन मिश्रा एवं प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बधाई दी।

News Wani