Breaking News

मनकी बात कार्यक्रम सामरिक सामर्थ्य का दिग्दर्शन: अन्नू

– भाजपाईयों ने देखा व सुना मनकी बात कार्यक्रम
– मन की बात कार्यक्रम सुनते भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव।
फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने मन की बात कार्यक्रम के 132 वें संस्करण को नगर दक्षिणी के ईसाइन पुरवा शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 172, राधानगर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारों को सुना। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि वैश्विक संकट के चुनौतीपूर्ण समय में भारत 140 करोड. देशवासियों के हितों को ध्यान में रखकर आगे बढ़ने में सफल हो रहा है। इसके पीछे प्रधानमंत्री के एक दशक से राष्ट्र प्रथम की सोंच का प्रतिफल है। प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छता, नवाचार एवं जनभागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर रखे गए विचार अत्यंत प्रेरणादायक एवं मार्गदर्शक रहे। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा प्रत्येक माह के अन्तिम रविवार को मनकी बात कार्यक्रम में देश की आन्तरिक व वाह्य समसामयिक विषयों को साझा किया जाता है, वर्तमान समय में वैश्विक स्तर पर बढ़ी हलचलों में भारत कैसे तटस्थता व मजबूत इरादों के साथ बढ़ रहा है। देश के सामने रखा गया। जिले के सभी 2362 बूथों पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा 132 वां संस्करण देखा व सुना गया। जिला संयोजक के रूप में नीरज सिंह व सहसंयोजक के रूप में कुलदीप भदौरिया के साथ ओम मिश्रा द्वारा संगठनात्मक योगदान दिया गया। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लिया।

About NW-Editor

Check Also

परीक्षा परिणाम पाकर खिले बच्चों के चेहरे

– महर्षि विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षाफल वितरित – वार्षिक परीक्षाफल के साथ मेधावी छात्रों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *