– मेधावियों को प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर किया उत्साहवर्धन
– मेधावियों को प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित करते अतिथि।
फतेहपुर। सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज शिवपुरम् में मेधावियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर उत्साहित किया गया। साथ ही अपने बच्चों की शिक्षा दीक्षा के प्रति विशेष जागरूक अभिभावकों को भी स्मृति चिन्ह देखकर मंच से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संत विज्ञानन्द महाराज ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि की श्रृंखला में सुधाकर अवस्थी, प्रदीप गर्ग, अवशेष जायसवाल, सुनील गुप्ता, विवेक सिंह यादव, अतीश पासवान की उपस्थिति रही। परीक्षा परिणाम में प्राइमरी वर्ग में अजनेय मिश्रा कक्षा (2ए) ने 99.57 अंक पाकर विद्यालय टॉप किया, 2 बी की मानवी ने 99.36 अंक पाकर पूरे विद्यालय में द्वितीय स्थान में रही। इसी प्रकार 99 प्रतिशत अंक पाकर कुशाग्र ने पूरे विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। माध्यमिक वर्ग में रमन प्रताप कक्षा (8) ने 98.57 अंक पाकर विद्यालय टॉप किया। 7ए की अनिकेत राय ने 98.36 अंक पाकर पूरे विद्यालय में द्वितीय स्थान में रहा। इसी प्रकार 97 प्रतिशत अंक पाकर अन्नया ने पूरे विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। कुल 105 मेधावियों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देखकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार शिक्षा के प्रति विशेष सचेष्ट कुल 105 अभिभावकों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक राकेश कुमार त्रिवेदी ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि विद्यालय अंग्रेजी माध्यम के साथ-साथ सुसंस्कारों पर विशेष बल देने के लिए समाज में जाना जाता है। आगामी समय में हम आधुनिक संसाधनों के माध्यम से और अच्छी शिक्षा देने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरेन्द्र, खागा शाखा के प्रधानाचार्य राजकपूर, गंगानगर शाखा के प्रधानाचार्य मोहित, सक्षम सहित पूरा स्टाफ पूरे उल्लास के साथ कार्यक्रम के संपादन में लगा रहा।

News Wani