Breaking News

सर्व फॉर ह्यूमैनिटी के सदस्य ने किया रक्तदान

– जरूरतमंद महिला मरीज को मिला रक्त
– जिला अस्पताल के रक्तकेन्द्र में रक्तदान करता संस्था सदस्य।
फतेहपुर। जिला अस्पताल में भर्ती मरीज जरूरतमंद मरीज रेखा पत्नी हरीश चंद्र निवासी ग्राम इंद्रो पोस्ट सुकैती गाजीपुर को क्षय रोग है। जिसका इलाज के दौरान बेड सोल हो गया जिसके चलते मरीज को रक्त की कमी हो गई। डॉक्टर द्वारा मरीज को एक यूनिट रक्त की आवश्यकता बताई गई। जिला चिकित्सालय में रक्त उपलब्ध नहीं था। जानकारी जिला क्षय रोग अधिकारी निशात शहाबुद्दीन द्वारा सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन को हुई, जानकारी मिलते ही केस वेरिफाई कर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी ग्रुप में डाला गया। केस देखते संस्था के उपाध्यक्ष शोभित सिंह रक्तदान के लिए तैयार हो गए और जिला चिकित्सालय रक्तकेंद्र पहुंचे और अपना सातवां रक्तदान किया। इस मौके पर संस्था से गुरमीत सिंह व जिला चिकित्सालय रक्तकेंद्र से नरेंद्र और गोविंद उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

टीएससीटी टीम ने दिवंगत शिक्षामित्र परिवार को दी पचास लाख की मदद

– डीबीटी से खाते में पहुंचे रुपए – दिवंगत शिक्षामित्र को श्रद्धांजलि देते शिक्षामित्र। फतेहपुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *