Breaking News

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का जन्मदिन उद्योग व्यापार संगठन के सदस्यों ने मनाया

 

बांदा। शनिवार को उत्तर प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का जन्मदिन बांदा जनपद में उत्साह और धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के सदस्यों ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया।फिर जिला कार्यालय में केक काटकर जन्मदिन समारोह को यादगार बनाया।जन्मदिन समारोह में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री के समर्थकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम में केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया गया।सभी ने मंत्री को जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की।आयोजन में व्यापारियों ने नितिन अग्रवाल के क्षेत्र में योगदान की सराहना की। उनके नेतृत्व में आबकारी विभाग और व्यापार संगठन द्वारा किए गए कार्यों की भी चर्चा हुई। समारोह में उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।वही जनपद के गांव-कस्बों की उद्योग व्यापार संगठन की कमेटियों ने भी विभिन्न प्रकार से अपने प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन मनाते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना किया।इस मौके पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय चौरसिया,जिला अध्यक्ष अरविंद्र गुप्ता लामा,नगर अध्यक्ष सचिन चौरसिया,जिला अस्पताल के सीएमस,शिवम सिंह,रविन्द्र अग्निहोत्री,चिंटू महाराजा,संतोष सिंह,कर्ण,अमित सोनी,संकल्प शुक्ला,रामनरेश यादव,संतु पाल,आदर्श विश्वकर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

कांग्रेस कार्यालय में काकोरी एक्शन ट्रेन शताब्दी वर्ष समारोह मनाया

  बांदा। बांदा जिला कांग्रेस कमेटी स्टेशन रोड बांदा में काकोरी एक्शन ट्रेन शताब्दी वर्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *