– मनरेगा सामग्री भुगतान में अनियमितता का आरोप
– डीएम को ज्ञापन देने के लिए खड़ा प्रधानों का प्रतिनिधिमंडल।
फतेहपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले प्रधानों के एक प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर हथगाम बीडीओ पर मनरेगा सामग्री भुगतान में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया। प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए अविलंब भुगतान करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
संगठन के जिलाध्यक्ष नदीम उद्दीन पप्पू की अगुवई में प्रधानों का एक प्रतिनिधि मंडल कलेक्ट्रेट पहुंचा और जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बताया कि हथगाम विकास खण्ड में मनरेगा योजना के अंतर्गत सामग्री मद में ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा हाल ही में तेरह मार्च को उपलब्ध कराई गई सामग्री का भुगतान राज्य सरकार द्वारा जारी किए जाने शासनादेश के अनुरूप किया गया है जबकि शासनादेश में स्पष्ट उल्लेख है कि पिछले वित्तीय वर्षों के लम्बित भुगतान व प्राथमिकता में नहीं किए गए। जबकि 2025-26 नए वित्तीय वर्ष के कार्यों का भुगतान कर दिया गया है। जो ठेकेदारों द्वारा कराए गए कार्यों का मोटी रकम लेकर भुगतान किया गया है। मांग किया कि प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए लम्बित भुगतान करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मौके पर प्रधानों में हथगाम प्रधान संगठन अध्यक्ष बलराम पाल, संतोष, शोभा देवी, रामदीन, पुष्पा यादव, राजकरन, राजकुमारी, रामचन्द्र भी मौजूद रहे।

News Wani